Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने पर जताया आपत्ति, कहा वो तो PM बनने के योग्य

सूरजकांत APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,पटना बिहार

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, डिप्टी पीएम बनाना उनका अपमान : तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) बनाए जाने की मांग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे उनके राजनीतिक कद का अपमान बताया है। दिल्ली से पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने एनडीए और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनने की पूरी क्षमता रखते हैं और वह पीएम मटेरियल हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता वाले नेता को डिप्टी पीएम बनाने की बात करना उनके सम्मान के साथ न्याय नहीं है। उनके अनुसार, यह प्रस्ताव नीतीश कुमार के राजनीतिक कद को छोटा करने का प्रयास है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री पद का ऑफर देना या इस तरह की मांग उठाना उनकी बेइज्जती के समान है। उन्होंने कहा कि वह कोई डिप्टी पीएम मटेरियल नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री बनने की योग्यता रखते हैं।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि एनडीए के सहयोगी दल और भाजपा के कुछ नेता जानबूझकर मुख्यमंत्री का राजनीतिक अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के भीतर ही नीतीश कुमार की छवि कमजोर करने और उन्हें सीमित भूमिका में दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका उचित जवाब देगी। तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए के भीतर नेतृत्व को लेकर असहज स्थिति बनी हुई है, जिसका असर इस तरह के बयानों में साफ दिखाई देता है।

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अब इस मुद्दे पर एनडीए और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |