Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

खेत की मेढ़ काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

खेत की मेढ़ काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घायलों में प्रथम पक्ष के गुंजन यादव एवं श्रीकांत यादव, जबकि दूसरे पक्ष के सुबोध यादव, आलोक कुमार तथा संतोष यादव शामिल हैं।

अस्पताल में इलाजरत गुंजन यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी सुबोध यादव ने जबरन उनके करीब दो बीघा खेत की मेढ़ काट दी। विरोध करने पर सुबोध यादव अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई कर दी गई, जिससे वे घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के सुबोध यादव ने बताया कि वह ट्रैक्टर से गांव के ही बजरंगी यादव का खेत जोत रहे थे। खेत मालिक के कहने पर खेत की मेढ़ की हल्की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान गुंजन यादव अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें वह तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। अमरपुर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |