प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार
मजदूरी मांगने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत चार घायल
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मजदूरी का भुगतान मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया।
घायलों में एक पक्ष के जट्टू हरिजन एवं उमेश हरिजन तथा दूसरे पक्ष के लालू हरिजन और उनकी पत्नी दुलारी देवी शामिल हैं। अस्पताल में उपचाररत जट्टू हरिजन ने बताया कि वह अपने भाई के साथ लालू हरिजन के खेत में बिचड़ा उखाड़ने का काम करने गया था। आरोप है कि बुधवार की रात वह अपने भाई के साथ मजदूरी का बकाया पैसा मांगने लालू हरिजन के घर पहुंचा।
इसी दौरान लालू हरिजन और उनके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें और उनके भाई को घायल कर दिया। दूसरी ओर, मारपीट में दूसरे पक्ष के लालू हरिजन और उनकी पत्नी दुलारी देवी भी घायल हुए हैं। सभी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया।
घटना को लेकर जट्टू हरिजन ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
.png)



