Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : घरेलू विवाद में मां-बेटी की पिटाई, दोनों घायल; थाने में शिकायत की तैयारी

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका (बिहार)

घरेलू विवाद में मां-बेटी की पिटाई, दोनों घायल; थाने में शिकायत की तैयारी

बांका जिले अमरपुर थाना क्षेत्र के नयाचक गोरगम्मा गांव में घरेलू विवाद को लेकर मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

घायल विमला देवी, पति जगजीवन दास, ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की दोपहर वह अपने दरवाजे पर चर्चा कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के प्रिंस कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

विमला देवी के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उनकी पुत्री मनीषा कुमारी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह भी जख्मी हो गई।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पीड़िता विमला देवी ने बताया कि घटना को लेकर अमरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |