Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

खेत में फसल देखने गए व्यक्ति को सांप ने डंसा, हालत खतरे से बाहर

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट, बांका ,बिहार 

खेत में फसल देखने गए व्यक्ति को सांप ने डंसा, हालत खतरे से बाहर

बांका‌ जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के भलुआर बहियार में खेत पर फसल देखने गए एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है।

घायल व्यक्ति की पहचान कामदेवपुर गांव निवासी विभाष सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विभाष अपने खेत की फसल देखने के लिए भलुआर बहियार गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

रेफरल अस्पताल में डॉ. अमीत कुमार शर्मा ने विभाष का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण मरीज की स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने किसानों से खेतों में काम करने या फसल देखने जाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों में सांपों की मौजूदगी बढ़ जाती है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |