Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बैक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से 20 हजार की झपटमारी, CCTV से जांच शुरू

प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका (बिहार)

बैक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से 20 हजार की झपटमारी, सीसीटीवी से जांच शुरू

बांका जिले के अमरपुर शहर में एक बार फिर झपटमार गिरोह सक्रिय हो गया है। बुधवार को खेमीचक स्थित यूको बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला को ठगी और झपटमारी का शिकार बनाते हुए बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने अमरपुर थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार धरानी गांव निवासी आनंदी दास की पत्नी कवित्री देवी बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे खेमीचक स्थित यूको बैंक से अपने खाते से 20 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रही थीं। बैंक से बाहर निकलते ही दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने अपने पास एक लाख रुपये होने की बात कहते हुए उसे बैंक में जमा कराने का आग्रह किया। महिला के मना करने पर दोनों ने बातों में उलझाकर उन्हें एक ओर ले गए और कागज में लिपटी नोटों की गड्डी जैसा पैकेट पकड़ाते हुए उनके प्लास्टिक के थैले में रखे 20 हजार रुपये झपटकर अमरपुर बस स्टैंड की ओर फरार हो गए।

घटना का अहसास होने पर पीड़िता सीधे अमरपुर थाना पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दारोगा मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ यूको बैंक पहुंचे तथा बैंक प्रबंधक से मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने संदिग्ध युवकों की तस्वीरें सुरक्षित कर उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यूको बैंक के आसपास पहले भी इस तरह की झपटमारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं पुलिस ने बैंक से पैसे निकालने वाले लोगों से सतर्क रहने और अजनबियों की बातों में नहीं आने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |