Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जीविका कार्यालय में नए BPM का स्वागत, पुराने BPM राजीव राय को भावुक विदाई

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

जीविका कार्यालय में नए BPM का स्वागत, पुराने BPM राजीव राय को भावुक विदाई

शंभूगंज प्रखंड स्थित जीविका कार्यालय में मंगलवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवपदस्थापित बीपीएम (ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर) सीडी रजक ने अपना योगदान दिया। उनके स्वागत के साथ-साथ पूर्व बीपीएम राजीव राय को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने नए बीपीएम का फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया।

एचएनएस-थीम की ओर से आयोजित स्वागत एवं विदाई समारोह में जीविका परिवार के सदस्यों ने राजीव राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव राय ने अपने कार्यकाल में जीविका से जुड़ी योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया तथा स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व से कई महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

विदाई समारोह के दौरान माहौल काफी भावुक हो गया। सहकर्मियों ने राजीव राय के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं। राजीव राय ने भी सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शंभूगंज में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में शामिल रहेगा।

कार्यक्रम में सीसी सन्नी सौरभ, हिमांशु, पिंटू, सीएफ प्रीति सिंह, सुबोध कुमार, एमआरपी नीशा कुमारी, मितु, प्रिया, सीएनआरपी संगीता भारती, शांति, मधु सहित जीविका से जुड़े कई कर्मी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नए बीपीएम सीडी रजत को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |