Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख भागा युवक, घर से देसी कट्टा व सात कारतूस के साथ पकड़ाया

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख भागा युवक, घर से देसी कट्टा व सात कारतूस बरामद

बांका शहर में शनिवार देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भाग निकला। उसकी हरकत पर संदेह होने पर पुलिस ने तत्काल उसका पीछा शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक भागते हुए मलिक टोला, अलीगंज स्थित अपने घर में घुस गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान घर से एक देसी कट्टा तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से कृष्ण कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया था या नहीं तथा इसके पीछे कोई आपराधिक गिरोह सक्रिय है या नहीं।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने कहा कि अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |