Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : कटखने बंदर के हमले में किशोरी घायल, ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

कटखने बंदर के हमले में किशोरी घायल, ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के पुरनचक गांव में कटखने बंदर के हमले से एक किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान गांव निवासी निलेश मंडल की पुत्री निशु कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि निशु कुमारी अपने घर से बहियार की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक कटखने बंदर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बंदर के हमले से किशोरी के शरीर पर चोटें आईं और वह घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह किशोरी को बंदर के चंगुल से बचाया।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उक्त बंदर गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से कटखने बंदर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को राहत दिलाने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |