Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : महादलित टोला के दर्जनों परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

महादलित टोला के दर्जनों परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत नयागांव पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित महादलित टोला के एक दर्जन से अधिक परिवार आज भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें न तो नल-जल योजना का लाभ मिला है और न ही नाली-गली योजना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे लोगों को पेयजल और आवागमन जैसी मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

महादलित टोला के निवासी योगेंद्र रविदास, राजीव रंजन, सुनील कुमार दास सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि टोला में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से लेकर जिला मुख्यालय तक अधिकारियों को आवेदन देकर नल-जल एवं नाली-गली योजना का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

महादलित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और योजनाओं का लाभ नहीं मिला, तो वे इस मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर आवश्यक विकास कार्य शुरू कराने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |