Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : वाहन जांच में पुलिस को मिली सफलता, चार लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

वाहन जांच में पुलिस को मिली सफलता, चार लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोदीपुर थाना पुलिस ने एक युवक को चार लीटर अवैध विदेशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्कर और कारोबारी चोरी-छिपे अवैध शराब की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। इसी क्रम में लोदीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक थाने के सामने वाली सड़क से अवैध विदेशी शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाने के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई चार लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान लोदीपुर कला निवासी महेंद्र चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार लीटर विदेशी शराब तथा एक होंडा शाइन बाइक जब्त कर ली है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |