Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : कारगिल दियारा में दहशत का माहौल, वायरल वीडियो से किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

कारगिल दियारा में दहशत का माहौल, वायरल वीडियो से किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल

भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र स्थित कारगिल दियारा इलाके का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद किसानों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में कुछ लोग खेतों से फसल लेकर लौट रहे किसानों को रास्ते में रोकते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही किसानों को भयभीत करने के लिए हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का भी दावा किया जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दियारा क्षेत्र में किसानों से रंगदारी वसूलने की कोशिश की जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की अब तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि भी प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

वायरल वीडियो के बाद दियारा क्षेत्र के किसानों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इस प्रकार की घटनाएं वास्तव में हो रही हैं तो खेती-किसानी करना और फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन सकता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उधर, इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। ऐसे में लोगों की निगाहें पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब यह जांच का विषय है कि वायरल वीडियो में दिखाई गई घटनाएं कितनी सत्य हैं और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है। वीडियो ने फिलहाल पूरे इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |