Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : दो घरों में लगी भीषण आग, अनाज-कपड़ा समेत हजारों की संपत्ति राख

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

दो घरों में लगी भीषण आग, अनाज-कपड़ा समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख

भागलपुर‌ जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर, मुरारपुर गांव में अचानक लगी आग से दो परिवारों का आशियाना जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस अगलगी की घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले उपेंद्र मंडल के घर में लगी और देखते ही देखते तेज लपटों ने पास स्थित जनार्दन मंडल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पाइप व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

अगलगी की इस घटना से दोनों परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े और जरूरी दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |