प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो ,बांका बिहार
घर के आगे ठेला लगाने का विरोध पड़ा महंगा, मारपीट में युवक घायल
अमरपुर शहर के दिग्घी पोखर मुहल्ले में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है, जिसका उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया।
घायल युवक ने बताया कि घटना को लेकर वह अमरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.png)

