Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के विकास को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री से मिले विधायक जयंतराज कुशवाहा

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के विकास को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री से मिले विधायक जयंतराज कुशवाहा

बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जयंतराज कुशवाहा ने पटना स्थित लोक सेवक आवास में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अमरपुर प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर के समग्र विकास की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया।

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर पूरे बांका जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर परिसर में कई बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जरूरत है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, विश्राम स्थल, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की मांग रखी।

जयंतराज कुशवाहा ने मंदिर को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंदिर का ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत समृद्ध है। यदि यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाता है तो इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक के दौरान विधायक ने अमरपुर विधानसभा क्षेत्र की अन्य विकास योजनाओं एवं स्थानीय समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंदिर के संरक्षण, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर के विकास की दिशा में जल्द ही महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे, जिससे अमरपुर क्षेत्र को नई पहचान और विकास की नई गति मिलेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |