Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 51 लोगों को मिले खोए मोबाइल, एसपी ने लौटाई खुशियां

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 51 लोगों को मिले खोए मोबाइल, एसपी ने लौटाई खुशियां

बांका पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 51 लोगों के खोए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस लौटाया, जिससे लाभुकों के चेहरे खिल उठे।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी लाभुकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बांका पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी संपत्ति की रक्षा करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन आज लोगों की जरूरत का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, ऐसे में खोए हुए मोबाइल को बरामद कर सही मालिक तक पहुंचाना पुलिस की जनसेवा और संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण है।

एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता के माध्यम से उसे खोजा जा सके। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

मोबाइल वापस मिलने से लाभुकों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल जाएगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से यह संभव हो सका।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |