Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में 41 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका (बिहार)

संदिग्ध परिस्थितियों में 41 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका जिले के अमरपुर शहर के खेमीचक धरानी मुहल्ले में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 41 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के पुनसिया गांव निवासी स्वर्गीय सोहन बिहारी के पुत्र रंजीत बिहारी (41) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से अपने पति के साथ मायके खेमीचक धरानी मुहल्ले में रह रही थीं। रंजीत बिहारी अपने ससुर प्रकाश साह के साथ हाट-बाजार में आलू और प्याज बेचने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि रंजीत पिछले पांच-छह दिनों से बिना किसी सूचना के घर से कहीं चले गए थे।

मंगलवार दोपहर अचानक वह घर लौटे और कुछ ही देर बाद बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका कुमारी, पुत्र ऋषभ कुमार (11) एवं सत्यम कुमार (9) सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मौजूद लोग भी परिजनों की करुण पुकार सुन भावुक हो उठे। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |