Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शास्त्री चौक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31.2 किलो गांजा के साथ दो चचेरे भाई गिरफ्तार

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार

शास्त्री चौक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31.2 किलो गांजा के साथ दो चचेरे भाई गिरफ्तार

जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के शास्त्री चौक क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री चौक स्थित एक मकान और दुकान में भारी मात्रा में गांजा का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमर कुमार विश्वास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो बोरे में रखा कुल 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मौके से छोटू कुमार और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई बताए जाते हैं। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मामले का खुलासा करते हुए बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा समाज में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है।

एसपी ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |