Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

शंभूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

शंभूगंज थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार फरार वारंटियों एवं विभिन्न कांडों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर सबसे पहले एनबीडब्ल्यू वारंटी प्रमोद यादव, पिता नारायण यादव, ग्राम छत्रहार को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे वारंटी अजीत कुमार उर्फ रजनीश कुमार, पिता सीताराम सिंह, ग्राम वैदपुर को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

इसके अलावा मारपीट मामले में आरोपी नीतीश कुमार, पिता अरविंद यादव तथा सुमन कुमार, पिता उमेश यादव, ग्राम सोतीचक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ थाना में दर्ज कांड में कार्रवाई की जा रही थी।

वहीं पोक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी बबलू पासवान, पिता स्वर्गीय नाटू पासवान, ग्राम शौगनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।

शंभूगंज पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |