Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बीडीओ साहब नल जल योजना हुई फेल, पानी के लिए तरस रहे हैं लोग, कीजिए कुछ उपाय

कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर
  
तीन साल से बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, राजंदीपुर में नल-जल योजना फेल 

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत राजंदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 में नल-जल योजना पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण पिछले तीन वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। करीब 60 से 70 घरों के लोगों को आज तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। 

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में लगी नल-जल योजना की टोटियां टूट चुकी हैं और पाइपलाइन बेकार पड़ी है। पेयजल के लिए लगाए गए दो हैंडपंपों से दुर्गंधयुक्त पानी निकलता था, जिसे मजबूरी में लोग पीते थे। इससे कई छोटे बच्चे बीमार भी पड़ गए। अब दोनों हैंडपंप भी खराब हो चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि पीने का पानी 10 किलोमीटर दूर से डिब्बों में लाना पड़ता है। 

स्थानीय महिला धनवंती देवी ने बताया कि समस्या को लेकर पंचायत की मुखिया गीता देवी एवं वार्ड सदस्य निर्मल कुमार से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी प्रखंड प्रशासन और पीएचईडी विभाग पर डाल दी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बस्ती के पास लगा बिजली ट्रांसफार्मर अक्सर चिंगारी छोड़ता है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की व्यवस्था कराने और खराब नल-जल योजना को दुरुस्त करने की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |