प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार
मंदिर रास्ते के विवाद में मां-बेटा की पिटाई, दोनों घायल
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव में आपसी विवाद को लेकर मां-बेटा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल रामाशीष उर्फ छंगुरी यादव तथा उनकी मां किरण देवी का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। दोनों का प्राथमिक उपचार डॉक्टर ज्योति भारती द्वारा किया गया।
घटना के संबंध में अस्पताल में इलाजरत रामाशीष यादव ने बताया कि उनके घर के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में गांव के ही अरूण यादव द्वारा जबरन मिट्टी डाल दी गई थी। इससे मंदिर के रास्ते पर आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सोमवार की सुबह उन्होंने अरूण यादव से मिट्टी हटाने की बात कही, जिस पर वह गाली-गलौज करने लगा।
पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर अरूण यादव, बरूण यादव, सिट्टु कुमार और बिट्टु कुमार सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां किरण देवी को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना के बाद दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित युवक ने मामले को लेकर अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है।
.png)


