Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : सम्राट सरकार में फरार अपराधी व आरोपी की सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई तेज

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार

सारिक हत्याकांड में फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, घर की कुर्की-जब्ती

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में चर्चित सारिक हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कुर्की-जब्ती अभियान चलाया। यह कार्रवाई बांका न्यायालय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास के नेतृत्व में की गई। अभियान में अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल की टीम शामिल रही।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दौना गांव निवासी मु. सारिक की वर्ष 2025 में अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दौना गांव के ही मु. गुलजार के पुत्र मु. उमर को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कांड संख्या 557/25 के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया।

पुलिस ने आरोपी के घर पर पहुंचकर मुख्य दरवाजा, अंदर के दरवाजे, चौकी, खटिया, चापानल, पंखा सहित कुल 22 सामान जब्त किए और उन्हें थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर कुर्की-जब्ती अभियान चलाया गया। इसके अलावा 57 बैलेबल वारंट और 8 नॉन-बैलेबल वारंट का निष्पादन किया गया तथा 10 फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया गया।

इस अभियान में दारोगा सतीश कुमार, मुकेश कुमार, स्वीटी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक बसंत कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। अचानक भारी पुलिस बल की मौजूदगी से दौना गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |