Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

 सुबोध सिंह APP न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव के जमीन  कारोबारी मिथिलेश यादव की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर हत्या कर दी। घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक कुंदन कुमार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मिथिलेश यादव अमरपुर इलाके से जमीन कारोबार का काम निपटाकर अपने घर रजौन लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगते ही मिथिलेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद कुंदन कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घायल कुंदन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर सूचना मिलने पर रजौन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या जमीन विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |