Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : करंट की चपेट में आई विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

करंट की चपेट में आई विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत पुरनचक गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में बिजली करंट लगने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान पुरनचक गांव निवासी रामचरण मंडल की 28 वर्षीय पत्नी करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करिश्मा शनिवार दोपहर स्नान करने के बाद गीले कपड़े आंगन में लगी लोहे की तार पर डाल रही थी। इसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार टूटकर उनके बाएं हाथ में लिपट गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल ले गए।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने जांच के बाद करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतका के पति ने बताया कि घर के सामने लगे बिजली मीटर से पूरे मकान में करंट फैल गया था, जिसके कारण आंगन में लगी लोहे की तार भी विद्युत प्रवाहित हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा मीटर और तारों की व्यवस्था सुरक्षित ढंग से नहीं की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि करिश्मा कुमारी धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। वह अपने पीछे दो पुत्रियां प्रज्ञा कुमारी (7 वर्ष), गायत्री कुमारी (5 वर्ष) तथा तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य कुमार को छोड़ गई हैं। इस हृदयविदारक घटना ने तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |