Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : आपसी रंजिश में वेल्डिंग दुकान के मजदूर पर सरिया से हमला, गंभीर, रेफर

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

आपसी रंजिश में वेल्डिंग दुकान के मजदूर पर सरिया से हमला, गंभीर

अमरपुर शहर के बस स्टैंड चौक स्थित एक वेल्डिंग दुकान में कार्यरत मजदूर पर आपसी रंजिश को लेकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसमें एक युवक ने लोहे की सरिया से प्रहार कर मजदूर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक की पहचान वार्ड संख्या दो डुमरामा मोहल्ला निवासी मु. नुरैन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मु. नुरैन अमरपुर बस स्टैंड चौक पर स्थित अपने रिश्तेदार मु. असगर की वेल्डिंग दुकान में हेल्पर का काम करता है। घायल युवक ने बताया कि शनिवार दोपहर नगर पंचायत अमरपुर वार्ड संख्या 13 निवासी मु. बरकत दुकान पर पहुंचा और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर अभद्र मजाक करने लगा। विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और लोहे की सरिया से हमला कर दिया।

घटना के बाद दुकान संचालक और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। वहां डॉ. सौरभ कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |