Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शंभूगंज में पीएम आवास योजना में घपला, दूसरे का मकान दिखाकर निकाल ली पूरी राशि, मचा बबाल

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

पीएम आवास योजना में बड़ा घपला, दूसरे का मकान दिखाकर निकाल पूरी राशि

शंभूगंज प्रखंड में मनरेगा योजना में गड़बड़ी के आरोपों के बाद अब प्रधानमंत्री आवास योजना में भी बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। मिर्जापुर पंचायत के सोनडीहा गांव में कथित रूप से दूसरे के मकान को दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी राशि निकाल लेने का मामला उजागर होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 

ग्रामीणों ने इस मामले में जिला पदाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण अशोक कुमार सिन्हा सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में गांव की विवेका यादव की पत्नी कंचन देवी एवं सत्यभामा देवी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुई थी। दोनों लाभुकों का आवास आईडी क्रमशः 142218384 एवं 142218163 बताया गया है। आरोप है कि दोनों लाभुकों ने आवास निर्माण के नाम पर एक भी ईंट नहीं जोड़ी, बावजूद इसके पूरी राशि किश्तवार निकाल ली गई।

ग्रामीणों का कहना है कि योजना की राशि निकालने के लिए समीप के पड़ोसी के मकान को ही लाभुकों का मकान दिखाया गया। आरोप है कि आवास सहायक व बिचौलिए की मिली भगत से दुसरे घर का आवास निर्माण की तस्वीरें अपलोड कर दी गईं और विभागीय स्तर पर सत्यापन के बाद राशि भुगतान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आवासों की अंतिम किश्त का भुगतान भी चार अप्रैल 2026 को कर दिया गया है। इस पूरे मामले में करीब एक लाख 20 हजार रुपये की राशि निकासी की बात सामने आ रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस घोटाले में सबसे अहम भुमिका आवास सहायक मु. जावेद आलम सहित अन्य जिम्मेदार कर्मियों की है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुक चयन से लेकर निर्माण सत्यापन तक कई स्तरों पर जांच की प्रक्रिया होती है। इसके बावजूद यदि बिना मकान निर्माण के पूरी राशि की निकासी हो गई, तो यह विभागीय मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। यही कारण है कि शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में अब भी झोपड़ी वाला गरीबों को निराश और अमीर लोगों का आवास योजना पास कर लाभ दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मियों एवं लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों से आम जनता का भरोसा टूट रहा है।

क्या बोले प्रखंड विकास पदाधिकारी शंभूगंज 

इधर शंभूगंज के आवास सहायक मु. जावेद आलम ने बताया कि दोनों लाभुकों को पीएम आवास योजना का लाभ आवंटन हुआ था और नियमानुसार राशि की निकासी की गई है।सोनडीहा गांव के प्रधानमंत्री आवास योजना मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नीतीश कुमार ,बीडीओ शंभूगंज।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |