Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पुलिस की बड़ी कारवाई ,ब्राउन शुगर संग चार तस्कर को दबोचा

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

नवगछिया में ब्राउन शुगर संग चार तस्कर दबोचे, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भागलपुर जिले के में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई और डीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

मिली जानकारी के अनुसार रंगरा चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार पर शक हुआ। वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने कार सवार चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चापर निवासी अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, नीरज कुमार और रवि यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस का मुख्य फोकस अब इस तस्करी नेटवर्क के सरगनाओं और ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन तक पहुंचने पर है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और विभिन्न क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि हाल के दिनों में इलाके में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी चोट मानी जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |