Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जन्मदिन के दिन ही पंचतत्व में विलीन होगा राजकुमार गुड्डू, सुलतानगंज में पसरा मातम

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

जन्मदिन के दिन ही पंचतत्व में विलीन होगा राजकुमार गुड्डू, सुलतानगंज में पसरा मातम

सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए चर्चित गोलीकांड का रविवार को बेहद दुखद अंत हो गया। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। संयोग ऐसा रहा कि जिस दिन उनका जन्मदिन था, उसी दिन उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होगा। इस खबर से पूरे सुलतानगंज शहर में शोक और सन्नाटा छा गया है।

बताया जाता है कि नगर परिषद कार्यालय परिसर में हुए सनसनीखेज शूटआउट में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

कार्यपालक पदाधिकारी की मौत पहले ही इलाज के दौरान हो चुकी थी, जबकि राजकुमार गुड्डू पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन आखिरकार शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुख्य पार्षद के निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों की आंखें नम दिखीं। शहर के बाजारों और चौक-चौराहों पर सिर्फ इसी घटना की चर्चा होती रही। लोगों ने कहा कि सुलतानगंज ने एक लोकप्रिय और जनहितैषी जनप्रतिनिधि खो दिया है।

राजकुमार गुड्डू अपने मिलनसार व्यवहार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील सोच के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन को नगर परिषद राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। 

घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है तथा मामले की जांच तेज कर दी गई है। वहीं विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग उठाई।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |