Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सहयोग शिविर में ग्रामीणों का फुटा आक्रोश, विधायक का किया घेराव

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

गंगा कटाव पर भड़के ग्रामीण, सहयोग शिविर में विधायक मिथुन यादव का घेराव

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत मामलखा पंचायत में गंगा कटाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। सहयोग शिविर के दौरान कटाव से परेशान लोगों ने लोजपा विधायक का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कई ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे खड़े हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

मामलखा पंचायत के हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में मंत्री, अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मी पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक भाषण और फोटो सेशन से हुई। इसके बाद मंत्री और कई अधिकारी वहां से रवाना हो गए, जबकि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। अधिकारियों ने कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिया।

हालांकि सबसे ज्यादा नाराजगी गंगा कटाव को लेकर देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप था कि हर साल कटाव की वजह से खेत, घर और सड़कें खतरे में पड़ जाती हैं, लेकिन कटावरोधी कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीण सुनील मंडल और बिशु मंडल ने बताया कि गंगा का कटाव अब आबादी के बेहद करीब पहुंच चुका है, फिर भी प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। लोगों ने कहा कि बारिश और गंगा के जलस्तर बढ़ने से हालात और भयावह हो सकते हैं।

विरोध के बीच विधायक मिथुन यादव ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने माना कि कटाव निरोधी कार्य धीमी गति से चल रहा है और ग्रामीणों की नाराजगी जायज है। 

विधायक ने भरोसा दिलाया कि तीन दिन बाद वह स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और समस्या के समाधान की दिशा में पहल करेंगे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |