Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

प्रवीण सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, कई दिग्गज नेता पहुंचे

 कुणाल शेखर APP न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर

कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, कई दिग्गज नेताओं ने दी भावभीनी विदाई

भागलपुर जिले के सबौर क्षेत्र स्थित जिछो गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश और राज्य स्तर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। श्रद्धांजलि सभा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन बना रहा।

सभा में विशेष रूप से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा की पत्नी, बच्चों और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी दोपहर बाद जिछो पहुंचे और दिवंगत नेता को नमन करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री की पत्नी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वे दुमका-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से भागलपुर स्टेशन पहुंचीं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रेन के आगमन से पहले सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर की गहन जांच की। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया।

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, पूर्व विधायक अजीत शर्मा, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश तथा कांग्रेस नेता शकील अहमद खान समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। जिछो बायपास स्थित हज़रा पोखर के समीप आयोजित सभा में देर रात और अहले सुबह तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। समर्थकों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को याद कर श्रद्धांजलि दी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |