Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा से 56 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

-रिक्शा से 56 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बांका जिसे के बौंसी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा 56.115 लीटर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बौंसी थाना क्षेत्र में भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क स्थित सुखनिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक ई-रिक्शा को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार और पारस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बरामद शराब और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |