Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार 

शंभुगंज में फरार नक्सली गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

शंभुगंज थाना पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे एक नक्सली अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर पंचायत के गोड्डा गांव निवासी रंगीत दास उर्फ गोपाल दास उर्फ आदित्य दास, पिता विशुनदेव दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में शंभुगंज थाना क्षेत्र के भलुआ चौक पर खड़ी पवन बस में आग लगाकर उसे पूरी तरह जला दिया गया था। इस मामले में बस मालिक द्वारा शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अनुसंधान के दौरान घटना में नक्सलियों की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि कुछ अभियुक्त फरार चल रहे थे।

इसी क्रम में शंभुगंज थाना कांड में फरार अभियुक्त रंगीत दास की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त शंभुगंज बाजार क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में उसे बांका न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क बनी हुई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |