Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता के साथ क्या-क्या किया कांड, सुनकर रह जाएंगे हैरान

  सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

कलयुगी बेटे की करतूत: भूखे-प्यासे पिता को पीटकर घर से निकाला, थाने में लगाई गुहार

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के नरसंडी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता को भोजन-पानी से वंचित कर मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित सीताराम राम ने बताया कि उनकी पत्नी प्रेम देवी का पांच वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। इसके बाद वे अपने इकलौते पुत्र टुनटुन राम के सहारे जीवन बिता रहे थे। लेकिन बेटे की शादी के बाद हालात बदल गए और उसने पिता को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि मंगलवार को जब सीताराम राम ने अपने बेटे से भोजन और पानी मांगा, तो टुनटुन राम ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। असहाय वृद्ध न्याय की तलाश में पहले गांव के लोगों और फिर ग्राम कचहरी के सरपंच के पास पहुंचे, लेकिन कहीं से उन्हें राहत नहीं मिली।

आखिरकार मंगलवार को पीड़ित शंभूगंज थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। वृद्ध की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना समाज में घटती संवेदनशीलता और बुजुर्गों के प्रति बढ़ती उपेक्षा को उजागर करती है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |