Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किस कारण से ई -रिक्शा चालक ने फंदे से लटक कर दे दी जान, जानकर रह जाएगें हैरान

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

ई-रिक्शा चालक ने फंदे से झूलकर दी जान, आर्थिक तंगी और मानसिक स्थिति बनी वजह की आशंका

भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी साहेबगंज में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी बबलू शाह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, मनीष कुमार मानसिक रूप से कमजोर था और परिवार का इकलौता पुत्र था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी तीन अविवाहित बहनें हैं, जिनकी जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह देर तक नहीं उठने पर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह बांस के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस की मदद से उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बबलू शाह ने बताया कि परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पिता स्वयं मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और हाल ही में सिर में चोट लगने के कारण उनकी स्थिति और बिगड़ गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मनीष नशे का आदी भी था, हालांकि आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |