Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बिहार में नई सरकार के गठन के होते ही क्यों रोने लगे प्रखंड जदयू अध्यक्ष बी. एल. गांधी

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार 

सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही जश्न में डूबा शंभूगंज, जदयू में ‘खुशी के साथ गम’ का माहौल

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक माहौल पूरी तरह उत्सवी हो गया। जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार जश्न मनाया, वहीं दूसरी ओर जदयू कार्यकर्ताओं के बीच खुशी के साथ हल्की मायूसी भी देखने को मिली।

बुधवार को पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शंभूगंज में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए।

इस दौरान शंभूगंज प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आभास कुशवाहा का उत्साह देखने लायक था। वे भांगड़ा बाजे की धुन पर जमकर झूमे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके साथ मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं, जदयू खेमे में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने व उनके पुत्र निशांत कुमार के सरकार में शामिल नहीं होने को लेकर कार्यकर्ताओं में हल्की नाराजगी भी झलकती रही। वहीं शंभूगंज प्रखंड जदयू अध्यक्ष बीएल गांधी तो फफक फफक कर रो पड़े। जिसके बाद मौके पर मौजुद प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष दिनेश मंडल और कार्यकर्ता नवल मंडल ने ढ़ाढ़स देते हुए बीएल गांधी को संम्भाला। 

जदयू के कई कार्यकर्ताओं ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने और निशांत के नई सरकार में शामिल नहीं होने पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष को धीरे से जोड़ का झटका लगा है। हालांकि, नई सरकार के गठन को लेकर उन्होंने भी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।

जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन, राज्य परिषद सदस्य ब्रह्म प्रकाश कुशवाहा और नेता अरुण कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन निशांत कुमार को सरकार में जगह नहीं मिलने से कुछ हद तक निराशा जरूर है।

कुल मिलाकर, शंभूगंज में इस राजनीतिक बदलाव को लेकर उत्साह और भावनाओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिला, जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह जश्न में डूबे नजर आए, वहीं जदयू कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी के साथ हल्का गम भी साफ झलकता रहा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |