Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किस नदी डूबने से इंटर छात्र की मौत, देर से पहुंची राहत टीम पर उठे सवाल

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

गंगा में डूबने से इंटर छात्र की मौत, देर से पहुंची राहत टीम पर उठे सवाल

भागलपुर के बड़ी खंजरपुर दुर्गा स्थान इलाके में एक हृदय विदारक हादसे में गंगा नदी में डूबने से इंटर के छात्र ओम कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरंजन यादव के पुत्र ओम कुमार यादव नदी पार मवेशियों के लिए चारा लाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को भी अलर्ट किया गया। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि राहत टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इस बीच स्थानीय लोग करीब डेढ़ घंटे तक अपने स्तर पर युवक की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर बचाव कार्य शुरू होता तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओम कुमार यादव दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |