Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

नई सरकार बनते ही एक्शन में आई बिहार पुलिस ,अब नियम तोड़ने वालों पर सख्त कारवाई

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

सघन वाहन जांच से हड़कंप, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती

भागलपुर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ललमटिया थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान डीएसपी टू राकेश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दीपक पासवान द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद नजर आई और सड़क पर गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई।

जांच के क्रम में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की गई। इस दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटा। अचानक चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराध पर नियंत्रण रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस तरह के सघन जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे।

अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जरूरी दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |