Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : हिरासत से छलांग लगाकर फरार नाबालिग पर केस दर्ज, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

    सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

हिरासत से छलांग लगाकर फरार नाबालिग, लूटकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव में पुलिस की गिरफ्त से लूटकांड का एक नाबालिग आरोपी फरार हो जाने से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व रामचुआ पंचायत भवन के समीप बाइक सवार तीन नाबालिग अपराधियों ने हथियार के बल पर एक टोटो चालक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से शंभूगंज की ओर भाग निकले। घटना के बाद टोटो चालक जब शंभूगंज की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे पुलिस गश्ती वाहन मिला। पीड़ित ने तत्काल पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कुर्मा चौक के पास टोटो चालक की पहचान के आधार पर दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बाइक और एक देसी लोडेड कट्टा बरामद किया गया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पकड़े गए एक नाबालिग को साथ लेकर बंशीपुर गांव में छापेमारी की।

इसी दौरान गिरफ्तार नाबालिग ने पुलिस को चकमा देते हुए घर की छत से छलांग लगाई और फरार हो गया। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |