Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : तिलक से लौट रहे चाचा-भतीजे पर हमला, मारपीट के बाद लूटपाट

      नंदन कुमार APP न्यूज रिपोर्टर, चांदन ,बांका 

तिलक से लौट रहे चाचा-भतीजे पर हमला, मारपीट के बाद लूटपाट

बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां तिलक समारोह से लौट रहे दो लोगों पर हमला कर मारपीट और लूटपाट की गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित संतोष कुमार यादव और उनके चाचा गुड्डू यादव ने आनंदपुर थाना में आवेदन देकर चांदन थाना क्षेत्र के डोमावजान गांव निवासी नीतीश कुमार, निरंजन कुमार समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदन के अनुसार, दोनों चाचा-भतीजा सिमरा मोड़ स्थित विनोद यादव के घर तिलक समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव से सटे नदी पुल के पास आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली और बिना किसी कारण मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि संतोष यादव के सिर पर शराब की बोतल से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने गुड्डू यादव को जबरन जंगल की ओर ले जाकर बुरी तरह पीटा और बाद में कुसुमजोरी पैक्स गोदाम के पास छोड़ दिया। इस दौरान उनके पास से करीब तीन हजार रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, चांदी का ब्रेसलेट और सोने की अंगूठी लूट ली गई। वहीं संतोष यादव से भी आठ हजार रुपये नकद और ब्रेसलेट छीन लिया गया।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। संतोष यादव ने बताया कि आरोपी पक्ष पहले उनके गांव में सूखा महुआ का कारोबार करते थे, जिसका उन्होंने विरोध किया था और इसकी सूचना पुलिस को दी थी। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार के निर्देश पर एएसआई रवि शंकर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए कटोरिया अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूर्व मुखिया सुरेश यादव ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |