Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

आईटी उद्यमी ब्रजेश सिंह की अनूठी पहल: जलमीनार व आरओ प्लांट से बदली गांव की तस्वीर

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका ,बिहार 

आईटी उद्यमी ब्रजेश सिंह की अनूठी पहल: जलमीनार व आरओ प्लांट से बदली गांव की तस्वीर

समाज सेवा में रच रहे नई मिसाल

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गुलनी कुशाहा पंचायत में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल ने पूरे इलाके में नई मिसाल कायम की है। यहां के निवासी एवं सफल आईटी उद्यमी ब्रजेश सिंह ने अपने गांव की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या को जड़ से खत्म कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी इस पहल से वार्ड संख्या 9 के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचने लगा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है। गांव में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई थी। 

लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर थे, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता था। इस समस्या को समझते हुए ब्रजेश सिंह ने निजी स्तर पर एक भव्य जलमीनार का निर्माण कराया और उसमें आधुनिक आरओ प्लांट स्थापित करवाया। इसके जरिए अब हर घर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। इस जलमीनार का निर्माण उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय नवल किशोर सिंह तथा दादी स्वर्गीय सुदामा और बदेही देवी की स्मृति में कराया है। 

यह न सिर्फ एक सामाजिक पहल है, बल्कि अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान और संस्कारों का भी प्रतीक है। ब्रजेश सिंह ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी परिस्थिति में जलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए उन्होंने एक जनरेटर की भी व्यवस्था करवाई है, जिससे 24 घंटे निर्बाध जल आपूर्ति जारी रहती है।जलमीनार के संचालन की जिम्मेदारी गांव के ही युवक गौरव सिंह को सौंपी गई है। गौरव सिंह ने निर्माण कार्य में भी पुरी जिम्मेदारी निभाया है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी सृजन हुआ है। 

इससे यह स्पष्ट होता है कि ब्रजेश सिंह केवल सुविधाएं उपलब्ध कराने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि गांव के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। बताया जाता है कि ब्रजेश सिंह एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी के ऑनर हैं और उनकी कंपनी का विस्तार 29 देशों तक हो चुका है। उनके दादा जी स्व छेदी प्रसाद सिंह भी 21 वर्षों तक प्रखंड प्रमुख पद पर आसीन रहे थे। इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद उन्होंने अपने गांव और समाज से जुड़ाव को बनाए रखा है। वे समय-समय पर समाज के उत्थान के लिए विभिन्न कार्य करते रहते हैं। 

उनकी पत्नी पूनम सिंह भी इस नेक कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ब्रजेश सिंह और उनकी पत्नी पूनम सिंह कनेक्टिंग डॉट्स ग्लोबल फाउंडेशन का डॉयरेक्टर है। और दोनो मिलकर समाज सेवा के कार्यों को और व्यापक रूप दे रही हैं। दोनों मिलकर गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।ब्रजेश सिंह का मानना है कि जीवन का उद्देश्य केवल धन कमाना नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन को बेहतर बनाना भी है।

 उन्होंने मानव सेवा को अपना धर्म मान लिया है और इसी सोच के साथ वे समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी यह सोच और कार्यशैली उन्हें एक सच्चा समाजसेवी बनाती है। उनकी इस सराहनीय पहल की गूंज अब पूरे शंभूगंज प्रखंड में सुनाई दे रही है। ग्रामीणों ने उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि ब्रजेश सिंह जैसे लोग ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उनकी यह पहल न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |