Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : पेट्रोल पंप मालिक से दिन दहाड़े 8.10 लाख की लुट, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

दिनदहाड़े लूट: पेट्रोल पंप मालिक से 8.10 लाख की छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी

भागलपुर जिले के शाहकुंड-अकबरनगर मुख्य सड़क पर शनिवार को अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पेट्रोल पंप मालिक से 8 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। घटना सातपुर और जानीपुर गांव के बीच की है, जहां दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने इस सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया।

पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक मंटू कुमार ने बताया कि वह अपने पंप से नकदी लेकर एसबीआई शाहकुंड शाखा में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें भनक तक नहीं लगी कि अपराधी उनका पीछा कर रहे हैं। सातपुर और जानीपुर के बीच अचानक अपराधियों ने उनकी बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद एक अपराधी ने हथियार सटाकर उनकी बाइक की डिक्की से 8 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शाहकुंड थाना अध्यक्ष अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मंटू कुमार आगे जा रहे थे, जबकि दो बाइक पर सवार अपराधी उनका पीछा कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार को भी सूचना दी गई। डीएसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है और छापेमारी जारी है। 

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |