कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर
नाथनगर में ‘हाफ मर्डर’ की सनसनी: 17 वर्षीय युवक का गला रेतने की कोशिश, इलाके में दहशत
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। 17 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय और तनाव का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।
परिजनों के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे युवक अपनी दुकान के पास खड़ा था। तभी कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए हथियार के साथ पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट और पत्थरबाजी की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गंभीर ‘हाफ मर्डर’ के बावजूद पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.png)
