Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

      कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजरपुर स्थित एक हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अररिया निवासी श्रृष्टि सिंह उर्फ लाडो के रूप में हुई है। उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा हाल ही में उक्त हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। शिफ्टिंग के दौरान उसके माता-पिता भी साथ आए थे, जो बाद में वापस अपने घर लौट गए। घटना के दिन बगल के कमरे में रहने वाली एक छात्रा ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह जताया और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई और मामले का खुलासा हुआ।

मृतक छात्रा की फाइल फोटो

सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हॉस्टल संचालक की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को छात्रा के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट भी मिला है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले को हर पहलू से जांच रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |