Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : महिला को बचाने में तीन युवकों की डूबकर मौत, भागलपुर के धोधा घाट पर दर्दनाक हादसा

      कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो  रिपोर्ट, भागलपुर

महिला को बचाने में तीन युवकों की डूबकर मौत, भागलपुर के धोधा घाट पर दर्दनाक हादसा

भागलपुर से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगा स्नान के दौरान एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना भागलपुर के धोधा घाट की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के दौरान एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। महिला को डूबता देख आसपास मौजूद लोग शोर मचाने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवक बिना देर किए महिला को बचाने के लिए गंगा नदी में कूद पड़े।

बताया जाता है कि नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, शालिग्राम साह के 24 वर्षीय पुत्र सनी कुमार और 26 वर्षीय बॉबी कुमार अपनी फुआ रुकमनी देवी को बचाने के लिए गंगा में उतरे थे। लेकिन गंगा की तेज धारा और गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण तीनों युवक धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

स्थानीय लोगों और घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद रुकमनी देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों के शव गंगा नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |