Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किस गांव में छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी, भागलपुर रेफर

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका ,बिहार 

छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के लिए भागलपुर रेफर

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के रुदपै गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गांव निवासी शंभु मंडल की पत्नी रुबी देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई तथा आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से खेतों में लगी दलहनी फसल, विशेषकर मसूर की कटाई कर उसे सुखाने के लिए घर की छत पर रखा गया था। रविवार को रुबी देवी छत पर मसूर की फसल को धूप में फैलाकर सुखाने का काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया। बताया जाता है कि चक्कर आने के बाद जब वह छत से नीचे उतरने लगीं तो संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़ीं।

महिला के गिरने की तेज आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय रुबी देवी अचेत अवस्था में पड़ी थीं और उनके शरीर में गंभीर चोट लगी थी। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंभूगंज पहुंचाया।

सीएचसी शंभूगंज में मौजूद चिकित्सकों ने महिला की प्राथमिक जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने की आवश्यकता है। इसके बाद चिकित्सकों ने रुबी देवी को बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों किसान फसलों की कटाई और सुखाने के काम में जुटे हैं, ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। वहीं परिजन महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |