सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
प्रदेश नेतृत्व का भरोसा बरकरार: अमरेंद्र पटेल फिर बने बांका जदयू जिलाध्यक्ष
बिहार प्रदेश जदयू सांगठनिक निर्वाचन, पटना ने एक बार फिर बांका जिला जदयू की कमान अमरेंद्र पटेल को सौंप दी है। प्रदेश जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को आधिकारिक पत्र जारी कर अमरेंद्र पटेल को दोबारा जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस निर्णय के बाद जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व बांका मुख्यालय में जिला जदयू अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान अमरेंद्र पटेल समेत चार नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी। हालांकि आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने चारों नामों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी थी। अंतिम निर्णय प्रदेश स्तर पर लिया गया, जहां गहन विचार-विमर्श के बाद अमरेंद्र पटेल पर दोबारा भरोसा जताया गया।
सूत्रों के अनुसार, हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में बांका जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत ने भी प्रदेश नेतृत्व को यह संदेश दिया कि संगठन मजबूत स्थिति में है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमरेंद्र पटेल को निरंतरता देने का निर्णय लिया गया।
उनकी नियुक्ति पर जदयू नेता राजीव रंजन, राज्य परिषद सदस्य ब्रह्म प्रकाश सिंह कुशवाहा उर्फ नेताजी, दिनेश मंडल, नवल राम उर्फ देवी तथा युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत राम ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। जदयू नेता दिनेश मंडल ने बताया कि प्रखंड जदयू अध्यक्ष बीएल गांधी ने घोषणा पत्र पढ़े जाने के बाद खुशी से उछल कुद कर होली का राग गाते हुए नाचने लगे। और जदयू कार्यालय के बाहर खुशी का इजहार किया। बाद में जदयू नेता नवल मंडल आदि ने उन्हें संम्भाला और फिर कार्यालय के भीतर ले जाकर शांत कराया।
बीएल गांधी ने कहा कि अमरेंद्र पटेल को दोबारा मौका मिलना संगठन की मजबूती का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते-निभाते वे थक चुके हैं और अब प्रदेश स्तर पर भी उन्हें अवसर मिलने विस चुनाव या लोक सभा चुनाव पार्टी लड़ाए , वो अब यही उम्मीद में राजनीति कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और बांका जिले के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं।
अमरेंद्र पटेल की पुनर्नियुक्ति से जदयू कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर संगठन ने सक्रियता बढ़ा दी है।





