Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनो में मचा कोहराम

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, अमरपुर में सनसनी

बांका जिले के अमरपुर शहर के गोला चौक के समीप स्थित महेंद्र साह के मकान के एक बंद कमरे से बुधवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांका जिले के बभनगामा गांव निवासी नवीन मंडल के 26 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले छह माह से उक्त मकान में किराए पर रहकर लैब टेक्नीशियन का कार्य कर रहा था।

परिजनों के अनुसार सोमवार रात मृतक की अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, लेकिन मंगलवार सुबह से उसका फोन बंद आने लगा। अनहोनी की आशंका पर बुधवार को पिता ग्रामीणों के साथ अमरपुर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंचे दारोगा मुकेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक रामाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मिलनसार स्वभाव का था और दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है तथा पिता के बयान पर आगे की कार्रवाई जारी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |