Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : देश ने खोया वीर सपूत, शहीद जवान का पार्थिव शरीर गांव आते ही अमर रहे के नारे से गुंजा माहौल

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर
  
देश ने खोया वीर सपूत: भागलपुर के जवान नीरज कुमार शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर 

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव के वीर जवान एएमसी नीरज कुमार के शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार की सुबह जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो उठा और हर आंख नम हो गई। परिजनों के अनुसार, नीरज कुमार भोपाल के आर्मी अस्पताल में भर्ती थे। ड्यूटी के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते समय उनका सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
इलाज के दौरान उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उन्होंने देश सेवा करते हुए अंतिम सांस ली। शहीद जवान का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक आवास मिर्जापुर पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने वीर सपूत की एक झलक पाने को आतुर था। सेना की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। पत्नी नीशा भारती, पुत्र गोलू और पुत्री नेहा का रो-रोकर बुरा हाल था। 
वे पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं वृद्ध मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और हर कोई इस अपूरणीय क्षति से व्यथित दिखा। बटालियन के कर्नल योगेंद्र ने बताया कि नीरज कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ और बहादुर जवान थे। 

उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें शहीद जवान का सम्मान प्राप्त हुआ। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर सबौर व औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधि नाथनगर विधायक मिथुन कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
सभी ने नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। देश ने आज एक सच्चा सपूत खो दिया, जिसकी वीरता और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |