Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

कुर्माडीह गांव में प्रतिभाओं का सम्मान ,मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

     समरेस सिंह APP न्यूज रिपोर्टर, शंभूगंज, बांका 

कुर्माडीह में प्रतिभाओं का सम्मान: वैष्णो देवी पुजन सह गौ कृपा कथा समापन पर भाषण प्रतियोगिता, मेधावी छात्र संम्मानित

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में आयोजित श्री श्री 108 वैष्णो देवी गौ कृपा कथा के समापन के अवसर पर शनिवार को भव्य सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच प्रदान करते हुए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण इंटर के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से प्रतियोगिता रखी गई थी। इसके साथ ही मैट्रिक एवं अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का विषय गांव का विकास और युवाओं की भूमिका रखा गया, जिस पर प्रतिभागियों ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।

छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास और वक्तृत्व कला ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभागियों ने सामाजिक बदलाव, शिक्षा के महत्व और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर जोरदार भाषण दिया, जिसे सुनकर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कुर्माडीह प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार सिंह, नेहरू युवा क्लब के सचिव सत्येंद्र कुमार, व्यवस्थापक राजकपूर सिंह, पवन कुमार, रामानुज सिंह, कमलेश सिंह, देवनंदन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा, जो गांव के लिए एक सकारात्मक संदेश छोड़ गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |