Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : होली पर सख्ती का संदेश ,थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

       प्रीतम सुमन APP न्यूज नेटवर्क, बांका बिहार

होली पर अमरपुर में सख्ती का संदेश: थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

होली पर्व को लेकर अमरपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सोमवार को अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के सभी पंचायतों में पुलिस बल के साथ व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आम लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की गई और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।

फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर गोला चौक, बस स्टैंड, खेमीचक, धरमपुर, फतेहपुर, इंग्लिशमोड़, कठैल, मादाचक, जैठोर जमुआ, कैथाटीकर विशनपुर होते हुए रतनपुर मकदुमा पहुंचा। वहां से भीमसैन, महगामा, शोभानपुर, कटोरिया सहित अन्य गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः थाना परिसर में समापन हुआ। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

मार्च के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी एकता, भाईचारा और सद्भाव का प्रतीक है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

थानाध्यक्ष ने यह भी चेतावनी दी कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वाले, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले तथा अश्लील गाने बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष नजर रखे हुए है।

इस मौके पर दारोगा मुकेश कुमार, सतीश कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, सुशील कुमार, पुरुषोत्तम झा, बिरेंद्र कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान और स्थानीय चौकीदार मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |